लखनऊ की शालनी के हुए हर तरफ चर्चे, समाज में ऐसी महिलाओं की कमी नहीं –
लखनऊ, ( कुलसूम फात्मा ) जी हां, आज भी महिलाओं में कुछ करने का जज्बा दिख रहा है। वह आज भी समाज को जागरूक करने के लिए हिम्मत रखती है। उन्हीं महिलाओं में से एक शालिनी पांडे भी हैं। जो स्वच्छता तथा स्वास्थ्य के लिए समाज की महिलाओं को जागरूक कर रही हैं।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहने वाली शालिनी जो की इंदिरा नगर में रहती हैं। उन्होंने स्वच्छता तथा स्वास्थ्य से संबंधित कार्य काफी अन्जान दिए हैं। और लोगों को जागरूक कर रही हैं। बता दें की यह वर्तमान समय में अभी तक के 20 स्थानों पर कार्य कर रही हैं और गंदी बस्तियां तथा स्कूल में जाकर के वूमेन हाइजीन क्यों आवश्यक है, यह भी समझा रहीं हैं।
शालिनी से जब बातचीत की तो उन्होंने बताया की इंस्टिट्यूशन सेनेटरी गंदी बस्तियों में बाटती तो है, लेकिन उनको जागरूक नहीं करती हैं। इस कारण जागरूकता की कमी महिलाओं मे पाई जाती है और ये महिलाए फिर से पुराने तरीके अपना लेती हैं। ऐसे में गंदी बस्तियों की महिलाओं को ग्रुप बनाने की कोशिश करी जाए तो बेहतर होगा। यह कहती हैं की मैं ऐसे ग्रुप बनाने का प्रयत्न कर रही हूं। ऐसे गंदी बस्तियों में यदि समूह बन जाएंगे तो इसका असर इन महिलाओं पर अच्छा खासा पड़ेगा।
उन्होंने बताया की इन एरियाज में सेनेटरी पैड एटीएम एक एनजीओ की सहायता से लगवा देंगे इससे ऐसे इलाके की बेटियों की शिक्षा पर भी असर नहीं पड़ेगा। इन्होंने अभी तक के लगभग 3 स्कूलों में पैड एटीएम मशीन लगवाने में सहायता दी है। और 30 सरकारी स्कूलों की मदद करने का प्रयत्न कर रही है।
बता दे की शालिनी पांडे की सहायता के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां भी खुलकर के सहायता करने के लिए आगे बढ़ रही हैं। शालनी पिछले 5 साल से सोसाइटी की सेवा कर रही हैं और वर्तमान समय में राजधानी फरीदी नगर एरिया में तकरीबन 150 महिलाओं को वूमेन हाइजीन के लिए जानकारी भी दे चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने तकरीबन 101 गरीब बेटियों की शादी भी कराई है।